scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशराजस्थान के जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

राजस्थान के जालोर में तेल टैंकर पलटने से लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) राजस्थान के जालोर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बुधवार को एक तेल टैंकर पलटने के बाद आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि हादसा सिणवाड़ा ओवरब्रिज के पास जैसलमेर–जामनगर राजमार्ग पर हुआ, जब बाड़मेर से सांचौर जा रहा टैंकर पलटने से उसमें भरा ईंधन फैल गया और आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि राजमार्ग के कई मीटर हिस्से उसकी चपेट में आ गए, जिसकी वजह से एक तरफ का यातायात बाधित हो गया।

पुलिस के अनुसार, टैंकर में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति समय रहते बाहर निकल गया।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद सांचौर से दमकल वाहन बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

चितलवाना थाने के प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि टैंकर में कौन-सा ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था।

उन्होंने कहा कि गुजरात नंबर का यह टैंकर भारत पेट्रोलियम का बताया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments