कोझिकोड (केरल), 18 मार्च (भाषा) कोझिकोड में कोयिलांडी के पास मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोयिलांडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्र एक स्कूटर पर सवार थे और देर रात करीब दो बजे उनका वाहन बिजली के एक खंभे से टकरा गया।
अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्रों की आयु करीब 19 वर्ष थी और वे यहां के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थी थे।
पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।
पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
सिम्मी मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
