scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनायडू ने मुलापेटा बंदरगाह के लिए 400 एकड़ भूमि के हस्तांतरण पर प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया अदा

नायडू ने मुलापेटा बंदरगाह के लिए 400 एकड़ भूमि के हस्तांतरण पर प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया अदा

Text Size:

अमरावती, 18 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुलापेटा बंदरगाह के विकास के लिए नौपाडा साल्ट फैक्टरी की करीब 400 एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड (एपीएमबी) को हस्तांतरित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने नौपाडा साल्ट फैक्टरी की 385.24 एकड़ नमक भूमि को आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड (एपीएमबी) को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है।

नायडू ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ डबल इंजन की सरकार से सशक्त मुलापेटा बंदरगाह विकास को बढ़ावा। मुझे खुशी है कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने नौपाडा साल्ट फैक्टरी की 385.24 एकड़ भूमि आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी है।’’

उन्होंने कहा कि इससे बंदरगाह के विकास को महत्वपूर्ण समर्थन मिलेगा और कुशल संचालन के लिए कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आंध्र प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए नायडू ने कहा कि मुलापेटा बंदरगाह अब उनके उस दृष्टिकोण के अनुरूप एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है जिसमें बंदरगाहों को समृद्धि एवं प्रगति के इंजन के रूप में देखा गया है, जो ‘विकसित भारत’ में योगदान देंगे।

इसके अलावा, नायडू ने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को भी उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments