scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में पूरी तरह से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक 18.1 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सभी वेधशालाओं में से रिज में सबसे कम 16.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया और आयानगर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments