scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशइंदौर में मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत

इंदौर में मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत

Text Size:

इंदौर, 18 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार तड़के एक मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मकान से सात लोगों के शव निकाले गए हैं। बचाव कार्य समाप्त हो गया है और आग पर काबू पा लिया गया है।’’

एसीपी ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

भाषा हर्ष सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments