scorecardresearch
Monday, 6 April, 2026
होमदेशअसम में तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत, 8,000 से अधिक लोग प्रभावित

असम में तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत, 8,000 से अधिक लोग प्रभावित

Text Size:

गुवाहाटी, 17 मार्च (भाषा) असम में आए तूफान के कारण सोमवार रात से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। तूफान से करीब 8,000 लोग प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतक और घायल की सूचना बक्सा जिले से मिली है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात और मंगलवार तड़के राज्य के कई हिस्सों में तूफान आया।

इसमें कहा गया कि 23 जिलों के कुल 577 गांव प्रभावित हुए हैं।

प्राधिकरण के अनुसारत्र 21 जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों से रिपोर्ट का इंतजार है।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments