scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशडीआरडीओ के वैज्ञानिक के खिलाफ मामले की कार्यवाही मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष स्थानांतरित की गई

डीआरडीओ के वैज्ञानिक के खिलाफ मामले की कार्यवाही मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष स्थानांतरित की गई

Text Size:

पुणे, 17 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान खुफिया एजेंट को गोपनीय जानकारी मुहैया कराने के आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर के खिलाफ यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सत्र न्यायाधीश पी. वाई. लाडेकर ने सोमवार को एटीएस को सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत सक्षम मजिस्ट्रेट अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया था, जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) और भ्रष्टाचार रोधी अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया, और आगे की कार्यवाही इसी अदालत में होगी।

कुरुलकर के वकील ऋषिकेश और राघव पुराणिक ने सत्र अदालत में अभियोजन के मामले की वैधता को चुनौती दी थी।

अब यह मामला 27 मार्च को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोप लगने के समय पुणे में स्थित डीआरडीओ से जुड़ी एक प्रयोगशाला के निदेशक रहे कुरुलकर को मई 2023 में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments