scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशएअर इंडिया ने शैनन से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ान की योजना बनाई

एअर इंडिया ने शैनन से फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ान की योजना बनाई

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) विमानन कंपनी एअर इंडिया ने बुधवार को आयरलैंड के शहर शैनन के लिए एक विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बनाई है, ताकि फंसे हुए यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके।

विमान कंपनी की न्यूयॉर्क से दिल्ली जा आ रही उड़ान ए350 को सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण शैनन की ओर मोड़ दिया गया। बाद में, विमान को आयरलैंड के उस शहर में ही रोक दिया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि विमानन कंपनी बुधवार को विशेष उड़ान संचालित करने की योजना बना रही है, जो संभवतः ज्यूरिख से होगी, ताकि शैनन में फंसे यात्रियों को दिल्ली लाया जा सके।

सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विमान में कंपन और शोर होने के बाद उसे शैनन की ओर मोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह विमान अप्रैल 2024 में एअर इंडिया के बेड़े में शामिल किया गया था।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments