scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशरूप नगर पुल ढहने के मामले में तीन-सदस्यीय समिति 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी : प्रवेश वर्मा

रूप नगर पुल ढहने के मामले में तीन-सदस्यीय समिति 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करेगी : प्रवेश वर्मा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार को हुए पुल हादसे की जांच के लिए तीन-सदस्यीय समिति गठित की है।

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि समिति को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

एक नाले पर बना 60 फुट लंबा यह पुल सुबह ढह गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी के इसी प्रकार के सभी पुलों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए उनका सुरक्षा आकलन का भी आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘रूप नगर में मदर डेयरी के पास स्थित ‘स्टील ट्रस फुट ओवरब्रिज’ लगभग 33 साल पहले बनाया गया था और समय के साथ यह काफी खराब हो गया था।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘पुल का निरीक्षण मार्च 2025 की शुरुआत में किया गया था और इसे संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया था। इस आकलन के आधार पर, अधिकारियों ने जुलाई 2025 में पुल को आम जनता के उपयोग के लिए बंद कर दिया था और आवश्यक प्रतिबंध लागू कर दिए थे।’’

मंत्री ने आगे कहा, ‘‘हमने सभी पहलुओं की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है, जिसमें संरचना की स्थिति और ढहने के कारणों की परिस्थितियां शामिल हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सुरेश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments