scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइनोविजन के आईपीओ को अंतिम दिन 3.32 गुना अभिदान मिला

इनोविजन के आईपीओ को अंतिम दिन 3.32 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) टोल प्लाजा प्रबंधन सेवा प्रदाता इनोविजन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 3.32 गुना अभिदान मिला।

निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद इनोविज़न लिमिटेड ने पिछले सप्ताह अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश की समापन तिथि 17 मार्च तक बढ़ा दी थी और मूल्य दायरा भी कम कर दिया था।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 63,99,943 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,12,70,519 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 13.75 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 8.26 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 58 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ, जो 10 मार्च को अभिदान के लिए खुला था, पहले 12 मार्च को बंद होने वाला था। बाद में कंपनी ने मूल्य दायरे को भी संशोधित कर 494-519 रुपये प्रति शेयर कर दिया, जबकि पहले इसे 521-548 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

निर्गम के पहले तीन दिनों के दौरान निवेशकों की भागीदारी कम रही। एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन तक आईपीओ को कुल मिलाकर 32 प्रतिशत अभिदान मिला था।

हरियाणा स्थित कंपनी का आईपीओ 255 करोड़ रुपये के नए शेयरों और 12.38 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments