scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमारुति को मिला आयकर विभाग का 5,786 करोड़ रुपये का आकलन आदेश

मारुति को मिला आयकर विभाग का 5,786 करोड़ रुपये का आकलन आदेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसे आयकर प्राधिकरण से 5,786.4 करोड़ रुपये के आकलन आदेश का मसौदा प्राप्त हुआ है और कंपनी इस आदेश को चुनौती देगी।

कार विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मूल्यांकन आदेश का मसौदा प्राप्त हुआ है, जिसमें आयकर रिटर्न के संबंध में 57,86.4 करोड़ रुपये की कुछ अतिरिक्त राशि/अस्वीकार प्रस्तावित किए गए हैं।’’

कंपनी ने कहा कि वह विवाद समाधान मंच के समक्ष अपनी आपत्तियां दायर करेगी।

इस मामले पर संपर्क करने पर, एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कंपनी मामले) राहुल भारती ने कहा, ‘‘आयकर मूल्यांकन आदेश का मसौदा एक नियमित प्रक्रिया है। इस तरह के आदेश मुख्य रूप से व्याख्या संबंधी मुद्दों के कारण समय-समय पर जारी होते रहते हैं,

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी के आकलन में, इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं है और इस मामले को सामान्य प्रक्रिया के माध्यम से निपटाया जाएगा।’’

भाषा रमण अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments