scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएफसी के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3.25 रुपये प्रति शेयर के चौथे अंतरिम लाभांश को दी मंजूरी

पीएफसी के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3.25 रुपये प्रति शेयर के चौथे अंतरिम लाभांश को दी मंजूरी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 3.25 रुपये के चौथे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी है।

पीएफसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 23 मार्च, 2026 को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर शेयरधारकों की पात्रता तय की जाएगी। अंतरिम लाभांश का भुगतान 16 अप्रैल, 2026 तक या उससे पहले किया जाएगा।

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘ पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) के निदेशक मंडल ने आज 17 मार्च, 2026 को हुई बैठक में 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले चुकता इक्विटी शेयर पर 3.25 रुपये प्रति शेयर (अर्थात 32.50 प्रतिशत की दर से) के चौथे अंतरिम लाभांश की घोषणा को (टीडीएस कटौती के अधीन) मंजूरी दी है।’’

निदेशक मंडल ने 2026-27 के लिए 1,60,000 करोड़ रुपये की कर्ज योजना को भी मंजूरी दी।

कंपनी ने कहा कि वह 2026-27 में अतिरिक्त बजटीय संसाधनों (ईबीआर) के तहत जुटाई जाने वाली राशि को छोड़कर, विभिन्न स्रोतों से एक या अधिक किस्तों/श्रृंखलाओं में शेयरधारकों द्वारा स्वीकृत उधारी सीमा के तहत 1,60,000 करोड़ रुपये तक का कर्ज ले सकती है।

इस 1,60,000 करोड़ रुपये की उधारी में 1,00,000 करोड़ रुपये बॉन्ड, प्रतिभूतियों, दीर्घकालीन या मध्यम अवधि के साधनों तथा कर्ज के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा, इसमें विभिन्न साधनों के जरिये 20,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा उधारी भी शामिल है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments