scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमविदेशचीन ने संघर्ष बढ़ने के बीच पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया

चीन ने संघर्ष बढ़ने के बीच पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया

Text Size:

बीजिंग, 16 मार्च (भाषा) पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष जारी रहने के बीच चीन ने सोमवार को दोनों पड़ोसी देशों से टकराव समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत करने का आह्वान किया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां प्रेस वार्ता में बीजिंग के मध्यस्थता प्रयासों से संबंधित एक प्रश्न पर कहा कि चीन को उम्मीद है कि दोनों पक्ष संयम बरतेंगे, शीघ्र ही संघर्ष विराम तक पहुचेंगे और संवाद के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान करेंगे। उन्होंने दोनों देशों के बीच सीधी बातचीत का आह्वान किया।

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच झड़पें तेज हो गईं।

पिछले सप्ताह के अंत में, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी से टेलीफोन पर बातचीत की और उनसे संघर्ष विराम पर बातचीत करने और संघर्ष समाप्त करने का आग्रह किया।

चीन के विशेष दूत यू शियाओयोंग भी दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने के लिए इस्लामाबाद और काबुल के बीच लगातार यात्रा कर रहे हैं। चीन का पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ त्रिपक्षीय संवाद तंत्र है।

इससे पहले, सऊदी अरब, कतर और तुर्किये सहित कई अन्य देशों ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की थी।

भाषा आशीष रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments