scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सात दिन तक प्रतिदिन चार घंटे रहेगा ‘नोटम’

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सात दिन तक प्रतिदिन चार घंटे रहेगा ‘नोटम’

Text Size:

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर से मंगलवार से सात दिन तक प्रतिदिन चार घंटे का ‘नोटम’ रहेगा। इस दौरान हवाई अड्डे किसी भी उड़ानों की आवाजाही नहीं होगी।

हवाई अड्डा प्रबंधन के अनुसार मानसून सीजन से पहले रनवे के नियमित रखरखाव और एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को हैलोजन से एलईडी में अपग्रेड करने के लिए 17 से 23 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक नोटिस टू एयर मिशन (नोटम) जारी रहेगा।

हवाई अड्डा प्रबंधन के अनुसार, इस अवधि में हवाई अड्डे से किसी भी तरह की उड़ान का संचालन नहीं होगा।

हवाई अड्डा प्रबंधन ने कहा, ‘‘सारी उड़ानें नए सिरे से निर्धारित की गई हैं। हम महीनों से एयरलाइन कंपनियों के संपर्क में थे। नोटम पहले से तय था। इसलिए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।’’

भाषा बाकोलिया

रवि कांत अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments