scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में युवक की मौत

Text Size:

लखीमपुर खीरी (उप्र), 16 मार्च (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद क्षेत्र में सोमवार शाम गन्ने के खेत में काम कर रहे एक युवक को बाघ ने हमला करके मार डाला।

दक्षिण खीरी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) तापस मिहिर ने यहां बताया कि हैदराबाद थाना क्षेत्र के नंदलालपुरवा गांव के रहने वाला 28 वर्षीय मनोज कुमार शाम गन्ने के खेत में काम कर रहा था तभी एक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुमार को गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

मिहिर ने बताया कि बाघ के हमले को देखते हुए स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इलाके में कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएं।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments