scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडाक विभाग शुरू करेगा ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, छह प्रमुख शहरों में अगले दिन डिलिवरी की गारंटी

डाक विभाग शुरू करेगा ‘24 स्पीड पोस्ट’ सेवा, छह प्रमुख शहरों में अगले दिन डिलिवरी की गारंटी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को डाक विभाग की नई ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा की शुरुआत करेंगे। यह सेवा छह प्रमुख शहरों में अगले दिन डिलिवरी की गारंटी देती है।

पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी।

सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘डाक विभाग 17 मार्च, 2026 को ’24 स्पीड पोस्ट’ सेवा शुरू कर रहा है। इस सेवा की शुरूआत केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्यमंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे…।’

बयान में कहा गया कि ’24 स्पीड पोस्ट’ के तहत तत्काल और समयबद्ध खेपों के लिए अगले दिन डिलिवरी की गारंटी दी गई है।

बयान में कहा गया, ‘पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments