scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलअमित सप्रू ने स्नूकर क्लासिक में विवेक शाह को हराया

अमित सप्रू ने स्नूकर क्लासिक में विवेक शाह को हराया

Text Size:

मुंबई, 16 मार्च (भाषा) अमित सप्रू ने सोमवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक के चौथे दौर में विवेक शाह को 4-0 से हराया जबकि आदित्य अग्रवाल ने कड़े मुकाबले में मयूर गर्ग को शिकस्त दी।

सप्रू ने दबदबा बनाते हुए विवेक को 4-0 (58-50, 60-26, 64-19, and 66-22) से हराया जबकि अग्रवाल ने अंतिम दो फ्रेम जीतकर गर्ग को 4-3 (21-68, 45-55, 78-0, 72-49, 38-63, 67-60, 68-20) से पछाड़ा।

एस अनंत ने चौथे दौर के मैच में सुनील जैन को 4-1 (67-38, 66-38, 24-60, 77-35, 79-61) से शिकस्त दी जबकि आशित पंड्या ने विवेक नारायण को 4-3 (70-32, 53-66, 67-38, 48-61, 56-48, 64-74, 57-14) से हराया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments