scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअसम चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

असम चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी मनजीत सिंह को चुनाव वाले असम राज्य के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

निर्वाचन आयोग ने सिंह को पूर्वोत्तर राज्य में चुनाव की तैयारियों की अद्यतन जानकारी उसे मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।

असम में मतदान नौ अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

विशेष पर्यवेक्षक के तौर पर सिंह चुनाव तैयारियों, विधानसभा चुनावों के संचालन का निरीक्षण करने और जहां भी आवश्यक हो आयोग को सुझाव देने के लिए नियमित रूप से असम का दौरा करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने कहा, ‘‘आयोग की आंख और कान के रूप में, विशेष पर्यवेक्षक असम में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने में सहायता प्रदान करेंगे।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments