scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहार्ड रॉक कैफे ने भारत में अपना परिचालन बंद किया

हार्ड रॉक कैफे ने भारत में अपना परिचालन बंद किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) अमेरिका स्थित प्रमुख आतिथ्य कंपनी हार्ड रॉक इंटरनेशनल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारत में जेएसएम कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ अपना फ्रेंचाइजी समझौता समाप्त कर दिया है। इस फैसले के कारण देश भर के 10 स्थानों पर स्थित सभी ‘हार्ड रॉक कैफे’ और ‘रॉक शॉप’ बंद हो गए हैं।

कंपनी ने इस समझौते को खत्म करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इस फैसले से नयी दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में कंपनी की मौजूदगी खत्म हो गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हार्ड रॉक इंटरनेशनल ने भारत में कैफे और रॉक शॉप के संचालन के लिए जेएसएम कॉरपोरेशन के साथ अपने समझौते औपचारिक रूप से समाप्त कर दिए हैं। हालांकि, गोवा स्थित हार्ड रॉक होटल खुला रहेगा, क्योंकि उसका संबंध इस संचालक से नहीं है।’

वर्ष 1971 में स्थापित हार्ड रॉक कैफे की दुनिया के 70 से अधिक देशों में मौजूदगी है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments