scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशराजस्थान: सवाईमानसिंह अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान बनकर तैयार, जल्द होगा शुरू

राजस्थान: सवाईमानसिंह अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान बनकर तैयार, जल्द होगा शुरू

Text Size:

जयपुर, 16 मार्च (भाषा) राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का त्वचाविज्ञान संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी) बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया किया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेशवासियों को जल्द ही न्यूनतम दरों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की चर्म रोग चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि लंदन के बाद विश्व का यह दूसरा सबसे उन्नत एवं उत्कृष्ट संस्थान है, जो त्वचा विज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।

उन्होंने बताया कि इस संस्थान में छह प्रकार की अत्याधुनिक लेजर मशीनें ‘डायोड लेजर’, ‘फ्रेक्शनल कॉर्बन डाई ऑक्साइड लेजर’, ‘एक्साइमर लेजर’, ‘एनडी-याग लेजर’ और ‘अलेकजन ड्राइड लेजर’ हैं, जो सभी प्रकार की जन्मजात त्वचा संबंधी बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल की जाती हैं।

राठौड़ ने बताया कि इस संस्थान में ‘प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा’ (पीआरपी) पद्धति द्वारा बाल उगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अधिकारी ने बताया कि संस्थान में ‘हाइफू’ मशीन से झुर्रियां हटाने का इलाज भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि साथ ही लेजर पद्धति द्वारा सफेद दागों व सोरायसिस का इलाज एवं रेडियो आवृत्ति द्वारा विभिन्न चर्म रोगों के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

भाषा बाकोलिया शोभना जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments