scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशकेरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के सहयोगी दल के रूप में चुनाव लड़ेगा राजद : तेजस्वी यादव

केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ के सहयोगी दल के रूप में चुनाव लड़ेगा राजद : तेजस्वी यादव

Text Size:

पटना, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी केरल विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के हिस्से के रूप में लड़ेगी।

एलडीएफ का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। गौरतलब है कि 16 मार्च, सोमवार को बिहार में राज्यसभा की पांच सीट के लिए मतदान होना है।

यादव ने कहा, ‘‘ केरल में हमारी पार्टी एलडीएफ के हिस्से के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हमारी पार्टी पहले भी केरल विधानसभा में मौजूद रही है। हमें उम्मीद है कि हम एलडीएफ की राज्य में सत्ता बरकरार रखने में मदद करेंगे।’’

कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केरल में प्रतिद्वंद्वी हैं लेकिन बिहार में महागठबंधन के हिस्से के रूप में सहयोगी हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments