scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशउत्तम नगर में 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दक्षिणपंथी समूह ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तम नगर में 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दक्षिणपंथी समूह ने किया विरोध प्रदर्शन

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में इस महीने की शुरुआत में 26 वर्षीय युवक की हत्या के विरोध में रविवार को कई दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

‘सर्व हिंदू समाज’ ने अयप्पा पार्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विरोध प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ सदस्यों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और उसके बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।

‘सर्व हिंदू समाज’ के एक सदस्य ने प्रदर्शन के दौरान कहा, “हम हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और उसके बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हैं।”

इससे एक दिन पहले ‘सर्व हिंदू समाज’ ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), विशेष जांच दल (एसआईटी) या अपराध शाखा को सौंपने की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, चार मार्च को होली के दौरान जेजे कॉलोनी में तरुण के परिवार की एक लड़की ने गुब्बारा फेंका, जिसका पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर गिरने से विवाद शुरू हुआ और फिर हिंसा हुई। हिंसा के दौरान तरुण की मौत हो गई।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments