scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका में ईंधन संकट से निपटने क्यूआर कोड से वितरण शुरू, कोटा लागू

श्रीलंका में ईंधन संकट से निपटने क्यूआर कोड से वितरण शुरू, कोटा लागू

Text Size:

कोलंबो, 15 मार्च (भाषा) श्रीलंका ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण संभावित ईंधन संकट को देखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से ईंधन कोटा प्रणाली लागू कर दी है।

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, निजी कारों को प्रति सप्ताह 15 लीटर और बसों को 60 लीटर ईंधन की अनुमति दी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि क्यूआर कोड के माध्यम से ईंधन राशन प्रणाली इसलिए लागू की गई है क्योंकि पर्याप्त ईंधन उपलब्ध होने के बावजूद लोग भंडारण कर रहे थे।

श्रीलंका सरकार ने इस सप्ताह यह भी घोषणा की थी कि वह भारत और रूस से ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने की उम्मीद कर रही है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments