scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमखेलचंद्रिका को स्वर्ण, भारत ने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पांच पदक से अभियान खत्म किया

चंद्रिका को स्वर्ण, भारत ने विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में पांच पदक से अभियान खत्म किया

Text Size:

बैंकॉक, 15 मार्च (भाषा) भारत ने रविवार को यहां विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में अपना अभियान पांच पदक के साथ खत्म किया जिसमें एक स्वर्ण पदक भी शामिल है।

युवा ओलंपिक वजन वर्ग में मुकाबला करते हुए भारत की अंडर-19 पुरुष और महिला टीमों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

इस अभियान की अगुवाई चंद्रिका पुजारी ने की जिन्होंने महिलाओं के 51 किग्रा फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान की मार्दोनोवा नाजोकत को सर्वसम्मत फैसले से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

तीन भारतीय मुक्केबाजों ने अपने वजन वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बाद रजत पदक जीते।

गुंजन (48 किग्रा) इंग्लैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी से 5-0 के फैसले से हार गईं जबकि जॉयश्री देवी (54 किग्रा) कड़े मुकाबले के बाद अमेरिका की एक मुक्केबाज से 1-4 से पराजित हो गईं।

पुरुषों के 50 किग्रा वजन वर्ग में एल अंबेकर मीतेई को फाइनल में यूक्रेन के मुक्केबाज से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले टूर्नामेंट में राधामणी लोंगजाम (57 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता था।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments