scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशबंगाल में वाम दलों के पुनरुत्थान को लेकर आश्वस्त : डी राजा

बंगाल में वाम दलों के पुनरुत्थान को लेकर आश्वस्त : डी राजा

Text Size:

रांची, 15 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने रविवार को जोर देकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में वाम दलों के पुनरुत्थान को लेकर वह आश्वस्त हैं और वे एक ऐसी ताकत के रूप में उभरेगी, जो राज्य के राजनीतिक विमर्श को आकार देगी।

राजा ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर होगी। लेकिन वाम दल बहुत आत्मविश्वास से भरे हैं। वाम दलों का पुनरुत्थान होगा और वे एक ऐसी ताकत के रूप में उभरेंगे, जो राज्य के राजनीतिक विमर्श को आकार देगी।’

माकपा नेता पार्टी के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे।

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां की परिस्थितियां अलग-अलग हैं।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments