scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशउप्र: पीलीभीत में 11 साल के बच्चे से कुकर्म के आरोप में नाबालिग के खिला‍फ मुकदमा दर्ज

उप्र: पीलीभीत में 11 साल के बच्चे से कुकर्म के आरोप में नाबालिग के खिला‍फ मुकदमा दर्ज

Text Size:

पीलीभीत, 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 11 वर्षीय बच्चे से कुकर्म के आरोप में उसी गांव के ही एक नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच कराई जा रही है और शीघ्र ही अदालत में उसका बयान दर्ज कराए जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफशनिवार को देर शाम संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सिंह ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना 10 मार्च अपराह्न लगभग चार बजे हुई।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी नाबालिग बच्चे के पास पहुंचा और उसे बेर बीनने का लालच देकर गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया।

अधिकारी ने बताया कि जब बच्चे ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उससे अपशब्द कहे और उसकी पिटाई की।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्चे को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा।

सिंह ने बताया कि लड़का किसी तरह चंगुल से छूटकर लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई।

उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत देखकर परिजन तुरंत उसे लेकर गजरौला थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments