scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअसम में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी भाजपा : अमित शाह

असम में अब तक का सबसे बड़ा जनादेश हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी भाजपा : अमित शाह

Text Size:

(फोटो के साथ)

गुवाहाटी, 15 मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम में “अब तक का सबसे बड़ा जनादेश’ हासिल करके सत्ता बरकरार रखेगी।

शाह ने यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोगों से एक बार फिर भाजपा को जिताने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि ‘हर घुसपैठिए को भारत से बाहर निकाल दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने घुसपैठियों को आश्रय दिया, लेकिन भाजपा सरकार प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करके उसे देश से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।”

शाह ने यह दावा भी किया कि कांग्रेस ने कुछ राज्यों में निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध किया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने घुसपैठ को वैध, औपचारिक और सामान्य बना दिया, लेकिन भाजपा हर एक घुसपैठिए को मतदाता सूची से हटाएगी। राहुल बाबू आश्वस्त रहें कि न केवल मतदाता सूची से इनके नाम हटाए जाएंगे, बल्कि इन्हें देश से बाहर भी निकाला जाएगा।”

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन के दौरान असम “हिंसा के लिए जाना जाता था”, और कई युवाओं की जान गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के लिए कुछ नहीं किया, और उसके नेता केवल अपने परिवार के लाभ के बारे में सोचते थे।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments