scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशउप्र: अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद

उप्र: अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद

Text Size:

बुलंदशहर, 15 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नरसैना थाना क्षेत्र के घूंघरावली गांव के जंगल में नहर के किनारे एक अज्ञात महिला का सिर कटा हुआ शव मिला।

पुलिस के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के दाहिने हाथ पर एक टैटू बना हुआ है, जिससे उसकी पहचान में मदद मिल सकती है।

थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया मामले की जांच जारी है।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments