scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशकेरल विधानसभा चुनाव में आईयूएमएल की सीटें कम नहीं होंगी: कुन्हलिकुट्टी

केरल विधानसभा चुनाव में आईयूएमएल की सीटें कम नहीं होंगी: कुन्हलिकुट्टी

Text Size:

कोच्चि, 15 मार्च (भाषा) इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी.के. कुन्हलिकुट्टी ने रविवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी संख्या कम नहीं होगी।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में आईयूएमएल ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) गठबंधन के हिस्से के रूप में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

कुन्हलिकुट्टी यहां कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यूडीएफ में शामिल दलों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और गठबंधन के भीतर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा, “इस बार सीटों की संख्या कम नहीं होगी।”

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या सीटों की संख्या बढ़ेगी, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, “पार्टी नेतृत्व की सोमवार को होने वाली बैठक के बाद हम सब कुछ बताएंगे।”

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने भी कहा कि आईयूएमएल के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है।

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments