scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता एनसीडी जारी कर 2,575 करोड़ रुपये जुटाएगी, संस्थागत निवेशकाों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया

वेदांता एनसीडी जारी कर 2,575 करोड़ रुपये जुटाएगी, संस्थागत निवेशकाों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) वेदांता लिमिटेड संस्थागत निवेशकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया के बाद गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) निर्गम के जरिये करीब 2,575 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड जैसे संस्थागत निवेशकों की ओर से इस निर्गम जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है।

खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी का निर्गम पिछले सप्ताह खुला था। उस समय निर्गम का आकार 2,000 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी ने 575 करोड़ रुपये का ग्रीनशू विकल्प भी अपनाने का फैसला किया। इससे निर्गम कुल आकार 2,575 करोड़ रुपये हो गया।

यह निर्गम इस सप्ताह बंद हो रहा है। तीन साल के बिना गारंटी वाले, दिनांकित और सूचीबद्ध डिबेंचर का मूल्य 8.95 प्रतिशत के कूपन पर था। यह कंपनी की हालिया कर्ज लागत से कम है। इस निर्गम को इक्रा लिमिटेड ने ‘एए’ रेटिंग दी है।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments