scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशआईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चुराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चुराने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 14 मार्च (भाषा) राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइप लाइन से पेट्रोलियम पदार्थ (कच्चा तेल) चुराने के मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने शनिवार को बताया कि तेल चोरी की यह घटना पाली जिले के सेंदड़ा गांव में अगस्त 2023 में हुई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू महाराज (31), देवेन्द्र सिंह (32), प्रताप शेर सिंह उर्फ शेरू (36) और प्रेम सिंह (48) के रूप में हुई है जो सेंदड़ा थानाक्षेत्र के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि चारों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

इस मामले में एक आरोपी पंकज वाघेला फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments