scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशझारखंड में अगले चार दिनों के दौरान बारिश की संभावना

झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान बारिश की संभावना

Text Size:

रांची, 14 मार्च (भाषा) झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं और इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिले में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भाषा

प्रचेता माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments