scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअकासा एयर 15 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाएगी

अकासा एयर 15 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर ईंधन अधिभार लगाएगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विमान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अकासा एयर 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपये तक ईंधन अधिभार लगाएगी।

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों पर समान शुल्क लगाना शुरू कर दिया है।

अकासा एयर ने शनिवार को बयान में कहा कि वह प्रत्येक उड़ान के लिए ईंधन अधिभार लगाएगी और यह राशि उड़ान की अवधि के आधार पर अलग-अलग होगी।

कंपनी ने कहा, ‘अकासा एयर अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 199 रुपये से लेकर 1,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क लागू करेगी। यह नियम 15 मार्च, 2026 की रात 12:01 बजे से होने वाली सभी टिकट बुकिंग पर लागू होगा।’

एयरलाइन के अनुसार, पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक हालात के कारण विमान ईंधन की कीमत में काफी वृद्धि हुई है।

बयान में कहा गया, ‘ईंधन एयरलाइन के संचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत में बढ़ोतरी पूरे विमानन उद्योग की संचालन लागत को प्रभावित करती है।’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments