उडुपी (कर्नाटक), 13 मार्च (भाषा) कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने उडुपी आबकारी उपायुक्त टी.एम. श्रीनिवास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। कई स्थानों पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 8.69 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लोकायुक्त के अधिकारियों ने 11 मार्च को श्रीनिवास से जुड़े 15 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की, जिनमें उनका आवास, कार्यालय और उनके रिश्तेदारों के परिसर शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं को कथित तौर पर 6.90 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां मिलीं, जिनमें 11 भूखंड, छह मकान और लगभग 31 एकड़ कृषि भूमि शामिल है, जो कथित तौर पर श्रीनिवास और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व में हैं।
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, श्रीनिवास की वैध आय से अधिक मानी जाने वाली संपत्तियों का कुल मूल्य 8.69 करोड़ रुपये आंका गया है।
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
