scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशआपत्तिजनक गाने के लिए रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया: हरियाणा महिला आयोग प्रमुख

आपत्तिजनक गाने के लिए रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया: हरियाणा महिला आयोग प्रमुख

Text Size:

चंडीगढ़, 13 मार्च (भाषा) हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह के नाम से मशहूर रैपर-संगीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया को गिरफ्तार करने का शुक्रवार को आदेश जारी किया, क्योंकि वह हाल में रिलीज अपने हरियाणवी संगीत वीडियो ‘टटीरी’ में कथित आपत्तिजनक बोल और दृश्यों के संबंध में निर्धारित समय सीमा से पहले पेश नहीं हुए।

आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा था कि अगर बादशाह शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रैपर को छह मार्च को एक नोटिस भेजा गया था जिसमें उन्हें गाने के कथित आपत्तिजनक बोलों के संबंध में पानीपत में आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

पानीपत में पत्रकारों से बातचीत में भाटिया ने कहा कि उन्होंने बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने का निर्देश दिया है ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

बादशाह ने हाल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने नवीनतम गीत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी।

उन्होंने कहा, ‘मैंने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि बादशाह को कहीं से भी, किसी भी स्थान से गिरफ्तार किया जाए।’

भाटिया ने बताया कि बादशाह को 13 मार्च को उस गाने के लिए पेश होने को कहा गया, जिसमें ‘हरियाणा की बेटियों का अनुचित शब्दों और भाषा से अपमान किया गया।’

उन्होंने बताया कि इस गाने को लेकर पंचकूला और जींद में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments