scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशगुजरात: उपमुख्यमंत्री संघवी की उपस्थिति में चार आप नेता और समर्थक भाजपा में शामिल

गुजरात: उपमुख्यमंत्री संघवी की उपस्थिति में चार आप नेता और समर्थक भाजपा में शामिल

Text Size:

नेत्रंग (गुजरात), 13 मार्च (भाषा) गुजरात के भरूच जिले के आदिवासी बहुल नेत्रंग में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की उपस्थिति में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के चार नेता और कई कार्यकर्ता सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए।

संघवी ने ‘आदिवासी गौरव सम्मेलन’ (आदिवासी गौरव सम्मेलन) को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में झगड़िया विधानसभा उम्मीदवार उर्मिला भगत, झगड़िया से अनंतकुमार पांचाल, वालिया से किरण वसावा और अरुण वसावा शामिल हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता आदिवासी समुदाय के विकास को सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। पिछली सरकारों ने आदिवासी समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद आदिवासी क्षेत्रों में सड़कों, जल आपूर्ति और अन्य सुविधाओं जैसे विकास कार्यों में तेजी आई है।”

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments