scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअलविदा जुमा के मौके पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80,000 लोगों ने नमाज अदा की

अलविदा जुमा के मौके पर हजरतबल दरगाह में लगभग 80,000 लोगों ने नमाज अदा की

Text Size:

श्रीनगर, 13 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमा) के मौके पर हजारों लोगों ने मस्जिदों और दरगाहों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डल झील के किनारे स्थित हजरत बल दरगाह में अलविदा जुमा की नमाज के लिए सबसे अधिक संख्या में लोग जुटे। अधिकारियों ने बताया कि वहां लगभग 80,000 लोगों ने नमाज अदा की।

हजरतबल में नमाज अदा करने वाले लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी शामिल थे।

जम्मू-कश्मीर में हालांकि सभी मस्जिदों और दरगाहों में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे, लेकिन शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में नमाज अदा नहीं की गई। अधिकारियों ने लगातार सातवें वर्ष भी जामा मस्जिद को बंद रखा।

घाटी के जिला और नगर मुख्यालयों से अलविदा जुमा की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की खबरें आईं। इस साल के रमजान के महीने में एक और शुक्रवार होने की संभावना है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के सर्वोच्च मुफ्ती नासिर उल इस्लाम ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अलविदा जुमा इसी सप्ताह मनाई जाएगी।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी किया गया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments