scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशराहुल गांधी ऐसे समय में देश को शर्मिंदा कर रहे हैं जब एकता की जरूरत है: मुख्यमंत्री यादव

राहुल गांधी ऐसे समय में देश को शर्मिंदा कर रहे हैं जब एकता की जरूरत है: मुख्यमंत्री यादव

Text Size:

ग्वालियर, 13 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘गंभीरता’ नहीं दिखा रहे हैं और ऐसे समय में ‘देश को शर्मिंदा’ कर रहे हैं’, जब पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच एकता की जरूरत है।

गांधी ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया था कि उसकी ‘दोषपूर्ण’ विदेश नीति के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा से ‘समझौता’ हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति उनके लिए लंबे समय से एक पहेली रही है कि भारत जैसा बड़ा देश अपनी ऊर्जा नीतियों पर बाहरी दबाव क्यों स्वीकार करता है।

यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास देख रहा है, जबकि राहुल गांधी चुनौतीपूर्ण समय के दौरान विपक्ष के नेता से अपेक्षित ‘गंभीरता’ दिखाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसमें गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। यह गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। यह (पश्चिम एशिया में) युद्ध का समय है और देश को एकता की जरूरत है।’

भाषा सं ब्रजेन्द्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments