scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशभाई की अंतिम रस्मों में शामिल हुआ बीड सरपंच हत्या मामले का आरोपी

भाई की अंतिम रस्मों में शामिल हुआ बीड सरपंच हत्या मामले का आरोपी

Text Size:

बीड, 13 मार्च (भाषा) बीड सरपंच हत्या मामले का आरोपी जयराम चाटे अपने छोटे भाई की मृत्यु के बाद उसके 12वें दिन की रस्म में भाग लेने के लिए अदालत के आदेश पर शुक्रवार को जेल से बाहर आया।

चाटे दिसंबर 2024 में जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और उनकी हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पिछले 14 महीनों से सलाखों के पीछे है।

अदालत द्वारा पिछले सप्ताह दिेए गए आदेश के अनुसार, चाटे को अपने छोटे भाई श्रीराम चाटे के 12वें दिन की रस्म में शामिल होने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच कड़ी पुलिस सुरक्षा में जेल से बाहर निकलने की अनुमति दी गई।

अधिकारी ने कहा कि जयराम चाटे को दिन में भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कैज तहसील में उनके पैतृक गांव तंबवा लाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यात्रा और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खर्च चाटे द्वारा वहन किया जाएगा। रस्म पूरा करने के बाद, उन्हें वापस बीड जिला जेल ले जाया जाएगा।’’

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments