scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकच्चेतेल की कीमत बढ़ने और मुद्रास्फीति चिंताओं से चांदी वायदा कीमत में गिरावट

कच्चेतेल की कीमत बढ़ने और मुद्रास्फीति चिंताओं से चांदी वायदा कीमत में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों और निरंतर मुद्रास्फीति चिंताओं के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 5,354 रुपये की गिरावट के साथ 2,62,608 रुपये प्रति किग्रा रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5,354 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,62,608 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,900 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मज़बूत डॉलर और वैश्विक जिंस बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि चांदी की कीमतें इसलिए गिरीं क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में महंगाई की चिंताओं ने इसकी ‘सुरक्षित निवेश’ वाली अपील को कमज़ोर कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के ज़्यादा जोखिमों की वजह से अमेरिकी फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में मई अनुबंध वाले चांदी की वायदा कीमत 2.21 डॉलर या लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 82.89 डॉलर प्रति औंस रह गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments