scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशमहिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

Text Size:

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि महिला केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र को सशक्त करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान का संकल्प महिलाओं के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता।

शर्मा ने यहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं से संवाद के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा, “केन्द्र एवं राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नीतियां व योजनाएं बना रही है। इसी का परिणाम है कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई हैं। इसी प्रकार सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments