scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशदिल्ली के राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

दिल्ली के राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दिल्ली के नव नियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

मंगलवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेने वाले संधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें बैठक के दौरान राष्ट्रपति से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने पोस्ट किया, ‘भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात और आगे के मार्ग के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उनके प्रोत्साहन के लिए मैं आभारी हूं।’

उपराज्यपाल ने प्रसिद्ध राष्ट्रपति भवन के बगीचों में भी सैर की और आगंतुकों से बातचीत की।

उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध उद्यानों में सुखद सैर की। वसंत ऋतु में खिले फूलों का आनंद ले रहे कई दिल्लीवासियों से मिलकर अच्छा लगा।’

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के नाम से मशहूर बगीचे में बड़ी संख्या में लोग फरवरी-मार्च के दौरान विभिन्न प्रकार के फूलों को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments