scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशबिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला, सुरक्षा बढ़ाई गई

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला, सुरक्षा बढ़ाई गई

Text Size:

पटना, 13 मार्च (भाषा) बिहार में शुक्रवार को विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसके बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा ने यह जानकारी दी।

अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि वह इस संबंध में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को सूचना दें तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से विधानसभा परिसर की शीघ्र जांच कराई जाए।

सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और पूरे परिसर की जांच कराई जा रही है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments