scorecardresearch
Tuesday, 7 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

दक्षिणपंथी नेता कास्ट ने बुधवार को चिली के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली जो 1990 में लोकतंत्र की वापसी के बाद से लैटिन अमेरिकी देश में दक्षिणपंथी विचारधारा की ओर झुकाव का स्पष्ट प्रतीक है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ चिली के राष्ट्रपति का पद संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं!’’

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments