जयपुर, 12 मार्च (भाषा) राजस्थान के सिरोही जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग जाने से एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में हुआ, जहां दो ट्रकों की टक्कर के बाद उनमें आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा खारी आशीष
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
