scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलदीक्षा और वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर

दीक्षा और वाणी कपूर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में संयुक्त 24वें स्थान पर

Text Size:

एडिलेड, 12 मार्च (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर और वाणी कपूर ने बृहस्पतिवार को यहां महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में पार 72 के स्कोर के साथ अच्छी शुरुआत की जिससे दोनों संयुक्त 24वें स्थान पर रहीं।

हिताशी बख्शी (77) और अवनि प्रशांत (77) के लिए यह दिन काफी निराशाजनक रहा जो संयुक्त 98वें स्थान पर थीं। और उन्हें 36 होल के कट में जगह बनाने के लिए अगले दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

वहीं प्रणवी उर्स (78) और भी पीछे थीं।

डार्सी हैरी और एलेक्जेंड्रा फोर्स्टरलिंग क्रमशः 66 और 67 के कार्ड से पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments