कोलकाता, 12 मार्च (भाषा) वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले तमिलनाडु के अभिनान संजीव ने बृहस्पतिवार को यहां ‘सेंट्रल एक्साइज एवं सीजीएसटी आईटीएफ एम25 कोलकाता 2026’ के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
अभिनान ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रोहन मेहरा को 7-6 (4) 7-5 से शिकस्त दी।
लेकिन मणिपुर के युवा गैर वरीय शंकर हेसनाम का अभियान स्विट्जरलैंड के शीर्ष वरीय लुका कास्टेलनुयूवो से 5-7, 2-6 से मिली हार के साथ समाप्त हो गया।
स्थानीय खिलाड़ी इशाक इकबाल उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वरीय फिलिप सेकुलिच से 73 मिनट में 2-6, 1-6 से हारकर बाहर हो गए।
डेविस कप टीम के सदस्य सिद्धार्थ रावत ने चौथे वरीय चेक गणराज्य के डोमिनिक पालन के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया और वह प्रतिद्वंद्वी के तबीयत खराब होने के कारण मैच के बीच में हटने से 6-2, 3-0 की बढ़त से प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
भाषा नमिता मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
