scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशबिहार के नये राज्यपाल सैयद अता हसनैन का पटना पहुंचने पर स्वागत

बिहार के नये राज्यपाल सैयद अता हसनैन का पटना पहुंचने पर स्वागत

Text Size:

पटना, 12 मार्च (भाषा) बिहार के नये नामित राज्यपाल सैयद अता हसनैन बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने उनका स्वागत किया।

हसनैन को पटना हवाई अड्डे पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया।

राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी हवाई अड्डे पर हसनैन का स्वागत किया।

जायसवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘नये राज्यपाल का गौरवशाली सैन्य अनुभव और अनुशासन, साथ ही राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से बिहार के प्रशासनिक और सामाजिक जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।”

मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नये राज्यपाल के मार्गदर्शन में राज्य सुशासन, विकास और जनकल्याण के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

उन्होंने हवाई अड्डे पर नामित राज्यपाल से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, “लोकतंत्र की जननी बिहार में नामित राज्यपाल का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। उनके मार्गदर्शन में राज्य विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।”

राज्यपाल सचिवालय के बयान के अनुसार, बिहार लोक भवन पहुंचने पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु और अन्य अधिकारियों ने हसनैन का स्वागत किया।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments