scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअशोक गहलोत ने अब्दुला पर हमले पर चिंता जताई

अशोक गहलोत ने अब्दुला पर हमले पर चिंता जताई

Text Size:

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर चिंता जताई और मामले में पूरी जांच की मांग की।

गहलोत ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले का समाचार सुनकर चिंतित हूं।’’

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पुलिस की मौजदूगी एवं कड़ी सुरक्षा के बीच हमला होना बेहद गंभीर बात है। इस मामले की पूरी जांच की जानी चाहिए और अब्दुल्ला की सुरक्षा को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।’’

उल्लखेनीय है कि जम्मू के बाहरी इलाके में बुधवार रात को विवाह समारोह से निकलते समय अब्दुल्ला उस वक्त बाल-बाल बच गए जब एक बंदूकधारी ने पीछे से उन पर कथित तौर पर गोली चला दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा पृथ्वी सिम्मी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments