scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशमाझी ने ममता से राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान हुई 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना पर खेद व्यक्त करने का आग्रह किया

माझी ने ममता से राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान हुई ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना पर खेद व्यक्त करने का आग्रह किया

Text Size:

भुवनेश्वर, 11 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राज्य की हालिया यात्रा के दौरान हुई ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना पर खेद व्यक्त करने का बुधवार को आग्रह किया।

बनर्जी को लिखे एक पत्र में संथाल समुदाय के प्रमुख आदिवासी नेता माझी ने कहा, “मैं आपसे ईमानदारी से आग्रह करता हूं कि आप इस मामले पर पुनर्विचार करें और राष्ट्रपति तथा देश की जनता के प्रति अपना खेद व्यक्त करें। ऐसा कदम लोकतांत्रिक मानदंडों और संवैधानिक पदों की गरिमा के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करने में मदद करेगा।”

माझी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बनर्जी को पत्र लिखकर राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार पर चिंता व्यक्त की।

माझी ने कहा, ‘मैंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी हालिया यात्रा के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। ऐसा व्यवहार देश भर में लाखों लोगों, विशेषकर आदिवासी समुदायों के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। मैंने उनसे आग्रह किया है कि इस मामले की गंभीरता को स्वीकार किया जाए और उचित खेद व्यक्त किया जाए।’

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments